
13 जुलाई 2024 दिन शनिवार और अमेरिका में शाम के करीब 06:30 बजे रहे थे और भारत में रविवार की सुबह 4 बजे का वक़्त रहा होगा | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पेसिल्वेनिया राज्य के शहर में चुनावी रैली कर रहे थे तभी अचानक गोलिया चलने की आवाज सुनाई देती है, गोली की आवाज सुनने की वजह से लोगो के बीच भगदड़ मच जाती है और एक गोली डोनाल्ड ट्रम्प के दाहिने कान पर लग जाती है, रैली में मौजूद एक व्यक्ति को गोली लगने की वजह से वही उसकी मौत हो जाती है और दो लोग घायल हो जाते हैं |
चुनावी रैली और लोगो के भीड़ के बीच डोनाल्ड ट्रम्प पर गोली चलने वाला यह लड़का आखिर कौन था ?
चुनावी रैली के वक़्त गोली चलाई गयी क्या वह लड़का किसी पोलिटिकल जुडा था, चुनावी रैली की शुरुआत हुए डोनाल्ड ट्रम्प मंच पर भाषण देने आये और बोलना शुरू किया उन्होंने कहा “If You Really Want To See Something, Take a Look At What Happened Over” इतना बोलते ही एक के बाद एक तीन गोलियां चली डोनाल्ड ट्रम्प अपने दायें कान पर हाथ रख के नीचे झुख कर बैठ गए उनके बॉडीगार्ड ने उनकी सुरक्षा के लिए उनको चारो तरफ से घेर लिए ताकि उनको हमले से बचा सके, डोनाल्ड ट्रम्प के कान से खून निकल रहा था | बॉडीगार्ड की मदद से वह फिर से खड़े हुए अपनी मुठ्ठी बंद की और पब्लिक तरफ हाथ दिखा के बोले “Fight, Fight, Fight” और रैली में आये लोग “USA USA”का नारा लगाते रहे | फिर डोनाल्ड ट्रम्प को जल्दी से हॉस्पिटल ले जाकर उनको भारती करवाते है और उनका इलाज सुरु हो जाता है|

डोनाल्ड ट्रम्प पर गोली चलने वाले लड़के को रैली में मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंट ने वही मार गिराया New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक जाच एजेंसी FBI ने बताया की गोली चलने वाले लड़के की उम्र महज 20 साल है और इसका नाम Thomas Matthew Crooks ( थामस मथ्यू क्रुक्स ) है, यह लड़का पेसिल्वेनिया के बेथल पार्क का रहने वाला है यह जगह हमला वाली जगह से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर है, मथ्यू क्रुक्स ने साल 2022 में बेथल पार्क हाई स्कूल से 10वी पास की स्कूल में मथ्यू क्रुक्स को नेशनल मैथ और साइंस इनिशिएिटव की तरफ से $500 यानी भारतीय रूपये में अगर बात करे तो 41770 रूपये का स्टार अवार्ड भी मिला था|
FBI ने बताया की गोली चलने वाले लड़के (थामस मथ्यू क्रुक्स) का कोई पुराना अपराधिक रिकार्ड नही मिला, गोली चलने वाले की पहचान को स्पष्ट करने के लिए उसका DNA और biometric टेस्ट भी करवाया जायेगा, अब तक की जानकारी के हिसाब से मथ्यू क्रुक्स डोनाल्ड ट्रम्प की ही रिपब्लिकन पार्टी से ही था उसके Voter Id Card से इस बात की जानकारी मिली हलाकि इसके बाकि पहलुओ की जाच फ़िलहाल चल रही है|