
ISRO PSLV-C60 SpaDex Mission (Image Credit: ISRO)
ISRO PSLV-C60 SpaDex Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज रात 10 बजे अपना महत्वाकांक्षी मिशन ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट’ (SpaDex) लॉन्च करने जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष में दो उपग्रहों को आपस में जोड़ने (डॉकिंग) की तकनीक का प्रदर्शन करना है। यह मिशन भारत के भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों, जैसे चंद्रमा पर मानव भेजने और भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ (BAS) के निर्माण के लिए अहम साबित होगा।
क्या है ISRO PSLV-C60 SpaDex Mission?
SpaDex मिशन के जरिए PSLV-C60 रॉकेट दो 220 किलोग्राम वजनी उपग्रहों (SDX01 और SDX02) को 740 किमी की कक्षा में स्थापित करेगा। लॉन्च के बाद ये दोनों उपग्रह लगभग 5 किमी की दूरी पर रहेंगे। धीरे-धीरे इन्हें करीब लाकर 3 मीटर की दूरी पर किया जाएगा और फिर इन्हें जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह डॉकिंग प्रक्रिया लगभग 10 से 14 दिन में पूरी होगी।

ISRO PSLV-C60 SpaDex Mission (Image Credit: ISRO)
SDX01 उपग्रह में हाई-रिजोल्यूशन कैमरा है, जबकि SDX02 में मल्टीस्पेक्ट्रल पेलोड और रेडिएशन मॉनिटर पेलोड मौजूद है। ये पेलोड प्राकृतिक संसाधनों की निगरानी, वनस्पति अध्ययन और उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें प्रदान करेंगे।
भारत के स्पेस स्टेशन के लिए कदम
ISRO PSLV-C60 SpaDex Mission भारत के अपने स्पेस स्टेशन, ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ (BAS) के विकास के लिए एक बड़ा कदम है। यह स्टेशन 2028 तक लॉन्च होने वाले पहले मॉड्यूल के साथ शुरू होगा और 2035 तक पूरी तरह से कार्यात्मक हो जाएगा। BAS उन्नत वैज्ञानिक शोध, जीवन विज्ञान, और मेडिसिन के क्षेत्र में अहम योगदान देगा।
Launch कब और कहां देखें?
ISRO का PSLV-C60 रॉकेट श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। इस ऐतिहासिक पल को ISRO के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकता है।
ISRO PSLV-C60 SpaDex Mission मिशन क्यों है खास?
यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की सूची में शामिल करेगा, जिनके पास यह तकनीक है।
यह तकनीक भविष्य में चंद्रमा पर मानव भेजने और भारत के स्पेस स्टेशन के निर्माण में काम आएगी।
मिशन में स्वदेशी तकनीक, जैसे ‘भारतीय डॉकिंग सिस्टम,’ और उच्च स्तरीय उपकरणों का उपयोग किया गया है।
ISRO का यह मिशन 2024 का आखिरी मिशन होगा और PSLV-C60 पहला रॉकेट है जिसे नए PSLV इंटीग्रेशन फैसिलिटी में तैयार किया गया है। यह मिशन भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया मुकाम दिलाने वाला है।
आज रात 10 बजे ISRO के साथ इतिहास बनते देखें!
यह खबर पढ़े : Best Upcoming Cars in India 2025